Business

ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो अब महिला और ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को माहवारी (पीरियड) के कारण छुट्टी देने का ऐलान किया है। कंपनी में अब महिला और ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को एक साल में दस दिन का पीरियड लीव मिलेगा। कंपनी ने इस नियम को पीरियड पॉलिसी का नाम दिया है।

जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने शनिवार को अपने कर्मचारियों के नाम एक ईमेल भेजा है। इसमें कहा गया है कि पीरियड की अवधि की छुट्टी को किसी भी शर्म या कलंक के साथ जोड़ कर न देखें और इस दौरान कर्मचारी छुट्टी लेने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं।

विश्वास, सच्चाई और स्वीकृति की संस्कृति को बढावा देना है

जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने बताया कि जोमैटो में हम विश्वास, सच्चाई और स्वीकृति की संस्कृति को बढावा देना चाहते हैं। आज से जोमैटो में सभी महिलाएं साथ ही ट्रांसजेंडर एम्प्लॉयज 10 दिनों की अवधि के अवकाश का लाभ उठा सकती हैं।

महिला सहकर्मी की पीरियड लीव पर शर्मिंदा न हो पुरुष कर्मचारी

गोयल ने कहा कि जोमैटो समझती है कि महिला और पुरुष अलग-अलग बायोलॉजिकल रिएलिटी के साथ पैदा होते हैं। यह जीवन का एक हिस्सा है। यह सुनिश्चित करना हमारा काम है कि हम अपनी जरूरतों के लिए जगह बनाएं। इतना ही नहीं गोयल ने अपने पुरुष कर्मचारियों के लिए लिखा कि उन्हें कतई शर्मिदा नहीं होना चाहिए जब एक महिला सहकर्मी कहती है कि वे पीरियड लीव पर है।

भारत में यह बहस का मुद्दा रहा है

बता दें कि इंग्लैंड के शहर ब्रिस्टल में महिलाओं को पीरियड के दौरान ऑफिस से छुट्टी दी जाती है। इंग्लैंड के इस नियम को लेकर भारत में भी काफी बहस हुई थी। अब सोशल मीडिया पर कंपनी की इस पहल की तारीफ हो रही है। कंपनी ने कहा है कि भारत में लाखों महिलाओं और लड़कियों में आज भी मासिक धर्म के बारे में जागरूकता की कमी है। इसके कारण भेदभाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने बताया कि जोमैटो में हम विश्वास, सच्चाई और स्वीकृति की संस्कृति को बढावा देना चाहते हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DOk06a

Post a Comment

0 Comments